कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रह रही महिला के अपहरण का मामला, पुलिस ने महिला को मायके से किया बरामद

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 09:22 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र पुलिस ने शाहबाद में लिव-इन पार्टनर के घर से अपहरण की गई महिला को बरामद कर लिया है। थाना शाहबाद पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शाहबाद से अपहरण की गई महिला को उसके मायके से बरामद करने में सफलता हासिल की है।  

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि सोनू वासी रावा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि महिला की शादी 15 साल पहले नायब सिहं के साथ हुई थी और शादी से इन दोनों के 3 बच्चे जिसमें दो लड़कियां व एक लड़का है। पिछले 6/7 महीने से वह तथा महिला एक दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं, इसलिए महिला अपनी मर्जी से अपने पहले पति को छोड़कर उसके साथ लिव इन रिलेशन में गांव रावा में रहने लग गई थी। 

इस सम्बन्ध में उन्होंने 7 अप्रैल 2026 को पेहवा कोर्ट में लिव इन रिलेशन का एक इकरारनामा भी रजिस्ट्र करवाकर बनवाया था। उसके बाद महिला के पति ने उनकी एक शिकायत थाना इस्माईलाबाद में की थी। उसके बाद उसके गांव रावा में एक पंचायत हुई थी जिसमें पंचायत ने महिला को उसके साथ रहने के लिए राजीनामा करवा दिया था। दिनाक 6 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे जब उसके घर में कोई नहीं था। महिला का पति नायब सिहं अपने साथियों के साथ आया और घर में औरतों के साथ लड़ाई झगड़ा करके महिला व दो बच्चों को किडनैप करके ले गया। आरोपी उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई। दिनांक 8 मई 26 को थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक के मार्गनिर्देश में पीएसआई हरविन्द्र सिंह व महिला सहायक उप निरीक्षक संतोष की टीम ने महिला को उसके मायके से बरामद कर लिया। बरामद की गई महिला के मैजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान दर्ज करवाकर महिला को वारसान के हवाले किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static