नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में लाइनमैन पर मामला दर्ज, बर्खास्त

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 12:35 PM (IST)

गुरुग्राम: हरियाणा सरकार के विद्युत पारेषण बोर्ड में नौकरी प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में 29 वर्षीय एक लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी फजरू ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में लाइनमैन की नौकरी पाने के लिए आईटीआई प्रमाणपत्र जमा कराया था, जो उसके दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फर्जी पाया गया। इसने कहा कि दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया।

सोहना स्थित डीएचबीवीएन के ओपी खंड द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत के अनुसार, फजरू को डिवीजन में लाइनमैन के रूप में नियुक्त किया गया था। शिकायत में कहा गया कि पंचकूला के राज्य सूचना आयुक्त के निर्देशानुसार इस कार्यालय द्वारा आरोपी के शिक्षा प्रमाणपत्र की जांच की गई तो आईटीआई हथीन से प्राप्त पत्र को फर्जी पाया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) सिद्धांत जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर बर्खास्त लाइनमैन के खिलाफ शुक्रवार को सोहना शहर थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं-420 (धोखाधड़ी और बेईमानी), 467 (मूल्यवान वस्तु संबंधी जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज उपयोग करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static