महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 10:15 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में महिलाओं के साथ गाली-गलौज और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव की ही एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 31 मार्च को पड़ोस के रहने वाले युवक ने उनके साथ, उनकी माता और भाभी के साथ सरेराह बदसलूकी की।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
आरोप है कि आरोपी ने न केवल उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें गलत तरीके से छूने (छेड़छाड़) की कोशिश भी की। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।