काम के बहाने महिला को सुनसान जगह ले गया पटवारी, गाड़ी में की गंदी हरकत और फिर...

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 07:17 PM (IST)

जुलाना (विजेनदर):  जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जुलाना तहसील कार्यालय में कार्यरत पटवारी पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि महिला की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह  किसी कार्य के सिलसिले में जुलाना तहसील कार्यालय आई थी। महिला के अनुसार, तहसील कार्यालय में उसकी मुलाकात पटवारी से हुई। आरोप है कि पटवारी ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और पुराने बस स्टैंड से आगे एक सुनसान स्थान पर ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि वहां पटवारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला के अनुसार, उसने पटवारी की हरकत का विरोध किया। विरोध करने के बाद पटवारी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जुलाना पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पटवारी पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static