हरियाणा में अगले 7 दिन के मौसम को लेकर बड़ा Update, जानिए कैसा रहेगा Weather
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 09:59 AM (IST)
हरियाणा: राज्य में मानसून की विदाई के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 7 दिनों तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) रहेगा और दूर-दूर तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। बारिश न होने और खिली हुई धूप की वजह से राज्य के तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम और तेज धूप के चलते विभिन्न जिलों के तापमान में उछाल आया है। इसमें महेंद्रगढ़ जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया है, जहाँ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप के कारण चुभन महसूस की जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्ता भर राज्यभर में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि, दिन और रात के तापमान में हल्का अंतर जरूर देखने को मिल रहा है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की सुहानी ठंडक का अहसास होने लगा है। किसानों और आम जनता के लिए फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है