शटर तोड़कर शराब के ठेके में चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 02:04 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिस के नजदीक स्थित शराब के ठेके पर लाखों रुपए की चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना कल सुबह करीब पौने पांच बजे हुई। चोर शटर तोड़कर ठेके में प्रवेश कर गए और काउंटर में रखे करीब 4 लाख 70 हजार रुपए ले भागे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 305, 331(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, जयपाल सिंह ने शिकायत में बताया कि उनका सेक्टर-32 में एक्साइज ऑफिस के पास डिस्कवरी वाइन के नाम से शराब का ठेका है। रोजाना की तरह वह अपने ठेके काे बंद करके चले गए थे। सुबह करीब पौने पांच बजे उनके शराब के ठेके में अज्ञात चाेरों ने शटर तोड़कर प्रवेश कर लिया और काउंटर में रखे 4 लाख 70 हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह जब उन्हें ठेके का शटर टूटा मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

 

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को अंजाम दो चोरों ने दिया है। एक शटर तोड़कर ठेके के अंदर प्रवेश कर गया जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static