एटीएम चोरी मामले में 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 07:53 PM (IST)

नूंह, (ब्‍यूरो): नूंह पुलिस ने एटीएम लूटकर 22 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को काबू किया है। जिसकी पहचान राहुल निवासी साल्हाका, थाना सदर तावडू के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ राजस्थान के थाना बुहाना में वर्ष 2021 में एसबीआई एटीएम चोरी का का मामला दर्ज है। जिसमें करीब 22 लाख रुपए की राशि चोरी की गई थी। जिसमें वह फरार घोषित था और उसकी गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। जयसिंहपुर पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और इस संबंध में थाना बुहाना राजस्थान के थाना प्रभारी को सूचित कर दिया गया है। काबू करने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंपा जाएगा। नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static