देश का सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के साथ केंद्र को बातचीत करनी चाहिए : निशान सिंह

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 07:58 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): विरोध कर रहे खिलाड़ियों द्वारा अपने मैडल गंगा में बहाने तथा आमरण अनशन करने की घोषणा के बाद प्रदेश के राजनीतिक दल अपने-अपने विचार रखने लगे हैं। इस पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने ऐसी बातों और घटनाओं को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन्होंने देश के लिए मेडल जीते, जिन्होंने देश का मान सम्मान बढ़ाया, ऐसे खिलाड़ियों के साथ केंद्र सरकार को बैठक करके बातचीत करनी चाहिए। उनकी मांग का समाधान होना चाहिए। पुलिस बल द्वारा इस प्रकार से उन्हें रोकने का प्रयास करना कोई ठीक तरीका नहीं। इसके साथ-साथ खिलाड़ियों को भी निशान सिंह ने धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि जिस दिन देश के नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था, वह देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन था, ऐसे दिन खिलाड़ियों को इस प्रकार से विरोध प्रदर्शन करने को अवाएड करना चाहिए था। क्योंकि ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर पूरी दुनिया की नजर रहती है। इसलिए खिलाड़ियों को इस विषय की ओर विचार करना चाहिए था।

 

गठबंधन में होने के नाते हम चाहते हैं कि हमारा 5100 वाला वायदा पूरा हो :निशान सिंह

 

 निशान सिंह ने भाजपा - जजपा के बीच पिछले दिनों चल रहे विवादित बयानों पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खुद बाद में यह बात कही गयी कि गठबंधन की सरकार है। भाजपा और जजपा की सांझी सरकार प्रदेश में चल रही है। इसलिए ऐसी चर्चा का अपने आप ही अंत हो जाता है। उन्होंने कहा कि 5 वर्षों के लिए गठबंधन सरकार को लेकर मिनिमम कॉमन प्रोग्राम जो भी उस समय तय हुए, हम उस पर लगातार काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी जुबान की धनी पार्टी है और हम अपने गठबंधन धर्म को लगातार निभा रहे हैं और निभाएंगे भी। उन्होंने 5100 रुपए वृद्धावस्था पेंशन पर बोलते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह बात पहले भी क्लियर की थी कि हम गठबंधन में है। लेकिन गठबंधन में होने के नाते हम यह भी चाहते हैं कि हमारा यह वायदा पूरा हो।

 

 

चुनावी घोषणा के बाद साझेदार पार्टी से बैठकर होगा गठबंधन पर फैसला :निशान सिंह

 

 2024 के चुनाव भाजपा और जजपा मिलकर लड़ेगी या नहीं, इस पर निशान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के फैसले चुनाव घोषणा के बाद लिए जाते हैं। अभी फिलहाल हम 5 साल मिलकर इस सरकार को चलाएंगे। साझीदार पार्टी के साथ चुनाव की घोषणा के बाद बैठकर चर्चा करेंगे कि वह इस बारे क्या चाहते हैं। 

 

 

हमारा रोडमैप केवल जनता के दिलों में अपनी जगह बनाना :निशान सिंह

 

निशान सिंह ने कहा कि हम लगातार लोगों के बीच में रहने वाले लोग हैं और हमारा रोडमैप भी जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने का रहता है। पिछले महीने किसान फसल सीजन को लेकर व्यस्त थे, हमने कई शहरों में लगातार कई बड़े-बड़े कार्यक्रम किए। लोगों के दर्द को जाना। इसी प्रकार से जून महीने में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, दिग्विजय चौटाला और मैं लगातार लोगों के बीच जाएंगे। कार्य करेंगे और जनता के साथ अपने रिश्ते नातों को कायम रखेंगे। जिसे लेकर 4 जून को भिवानी में कबीर जयंती को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 11 जून को खरखोदा में पवन खरखोदा ने एक बड़े कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार की है। जून के पूरे माह जननायक जनता पार्टी कई भव्य कई बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

 

 

लोगों में जाकर आम आदमी पार्टी अपनी बात रखें, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं :निशान सिंह

 

 उन्होंने जींद से आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा को लेकर आपको बधाई देते हुए कहा कि हर पार्टी अपने को प्रमोट करती है, सभी के तरीके अपने अलग-अलग होते हैं। लोगों के बीच में जाकर आम आदमी पार्टी भी अपनी बात रखें, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static