3 बजे तक सरकार से बातचीत का इंतजार करेंगे, फिर पंचायत में तय करेंगे अगली रणनीति, गुरनाम चढ़ूनी का बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:48 PM (IST)


कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान शाहाबाद में कल से एकत्रित हुए थे। इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि अभी कोई ज्यादा लंबा-चौड़ा फैसला नहीं हुआ है। 

हम 3 बजे तक सरकार का इंतजार करेंगे। अगर सरकार या प्रशासन की तरफ से बातचीत को लेकर कोई बात होती है तो उसका भी 3 बजे तक इंतजार करेंगे। इसके बाद बड़ा फैसला लिया जाएगा।

सारे हरियाणा से किसान पहुंच रहे हैं और किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। अभी सरकार ने जगह-जगह किसानों को रोकना और गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। कई किसानों को घर पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बावजूद काफी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। 3 बजे के बाद पंचायत में फैसला होगा। हो सकता है दोबारा लाठी भी खानी पड़े। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static