किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 07:09 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद/राजेश) : प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए गए किसान नेता गुरनाम चढूनी व अन्य किसानों को जिला न्यायालय कुरुक्षेत्र में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुरुक्षेत्र पुलिस प्रशासन द्वारा शाहबाद में नेशनल हाईवे को जामकर बैठे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य कई किसानों को गिरफ्तार किया गया था और उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

PunjabKesari

वहीं आज भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व गिरफ्तार किए गए अन्य किसानों को जिला कोर्ट कुरुक्षेत्र में पेश किया गया है। कोर्ट में पेश करने से पहले जिला कोर्ट परिसर में गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसान नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि सरकार का तानाशाह रवैया सामने आ चुका है। जिला कोर्ट में गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसान नेताओं को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static