HPSC बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश
punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 07:07 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा आज HPSC बोर्ड के भर्ती मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। ब्यूरो प्रवक्ता के अनुसार 14 जनवरी को अनिल नागर, नवीन तथा अश्विनी के खिलाफ पंचकूला न्यायालय में चालान पेश किया गया तथा राज्य सतर्कता विभाग द्वारा यह चालान 2 महीने के अंदर पेश किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विभाग द्वारा तफ्तीश जारी है तथा हैंडराईटिंग, वाइस सैंपल आदि की रिपोर्ट एफएसएल मधुबन से आनी बाकी है। एफएसएल मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान भी विभाग द्वारा जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की तह तक जाने के लिए आगे की तफ्तीश बभी जारी है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता। सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां