चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों को दी टेस्ट कराने की सलाह

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 06:53 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : देश में एकबार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। इस बीच आए दिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। पॉजिटिव मिलने के बाद किरण ने सलाह दी है कि पिछले दिनों जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वो अपना कोविड टेस्ट करा लें। किरण ने ये जानकारी खुद ट्वीट कर के दी है।

PunjabKesari

 

बता दें कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामले ने चिंता बढ़ा दी है। रविवार को देश में 129 दिन बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक दिन में 1000 से अधिक केस रविवार दर्ज किए गए थे। जिसके बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 5915 हो गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static