हरियाणा में बदले मौसम ने उड़ाई किसानों की नींद, मौसम विभाग ने जारी कर रखा है यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 09:32 AM (IST)

हिसार: हरियाणा में एक बार फिर बदले मौसम ने किसानों की नींद उड़ा दी है। मंडियों में इन दिनों धान, बाजरा व कपास की फसल आ रही है।  पिछले दिनों मानूसन के दौरान आई तेज बारिश में भी किसानों की फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा था।
अब मानसून का दौर खत्म हो चुका है लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव के क्षेत्र बनने तथा पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से नमी वाली हवाओं से मौसम में बदलाव हुआ है।

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर हरियाणा व दक्षिण हरियाणा में यैलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हिसार में मौसम बदलाव और बारिश होने से दोपहर का पारा सामान्य से 10 डिग्री सैल्सियस नीचे 25.5 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है। रात्रि तापमान 22.8 डिग्री सैल्सियस रहा।  मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने  की संभावना है। 11अक्तूबर के बाद ही राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ हो जाने की संभावना है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static