पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ, अफताब अहमद ने पहनाया पटका

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 02:53 PM (IST)

नूंह (एके बघेल): नूंह विधानसभा में प्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। जहां कांग्रेस के गुड़गांव प्रत्याशी अभिनेता राज बब्बर के नूंह आगमन पर ज़बर्दस्त जनसमर्थन देखने को मिला, तो वहीं जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह, बसपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके अर्जुन सिंह ने कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस दौरान जिला मुख्यालय नूंह पर पूर्व विधायक शहीदा खान, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, प्रवीण चेयरमैन इंडरी भी मौजूद रहे। दोनों के दर्जनों लोगों संग कांग्रेस का दामन थाम लेने  से कांग्रेस की मजबूती बढ़ेगी। चरण सिंह, अर्जुन सिंह सहित सभी की समाज में अपनी अच्छी पहचान है।

बीजेपी पर साधा निशाना

विधायक आफताब अहमद ने चरण सिंह इंडरी व अर्जुन सिंह का स्वागत करते हुए उनके फैसले की जमकर तारीफ की और कहा कि ये समय लोकतंत्र और संविधान बचाने का समय है जिसे बीजेपी की सरकार लगातार कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और समय आने पर जिम्मेदारी दी जायगी।

कांग्रेस का दामन थामने वालों में जजपा के दीपक, बंसी लाल के आलावा बसपा के दान सिंह, विजय, विष्णु, अजीत, विनोद सहित दर्जनों परिवार शामिल हुए।

बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि आज हर जागरूक व्यक्ति समय की नजाकत को देखकर समाज हित में फैसला ले रहा है। बीजेपी जहां संविधान बदलने की बात कर रही है तो कांग्रेस सभी लोकतंत्र और संविधान की हिफाजत के लिए चुनाव लड़ रही है। सभी साथियों ने समाहित में फैसला लेकर कांग्रेस में आस्था व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज लोग दिल पर हाथ रखकर सोचें कि बीजेपी ने दस साल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए कोई कदम उठाये हैं क्या? चुनावी बॉन्ड की लूट और ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग का दुरुपयोग सब देख रहे हैं लेकिन अब बीजेपी को वोट से सबक सिखाने का समय आ गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static