नशेड़ी पति ने गंडासी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 10:50 AM (IST)

कालांवाली(सिंगला): चकेरियां गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। गांव चकेरियां का सुखदेव सिंह(65) पत्नी अमरजीत कौर के साथ गांव में रहता था। सुखदेव सिंह की 3 बेटियां व एक बेटा है और चारों विवाहित हैं। सुखदेव सिंह करीब 28 साल पहले बंगी गांव से आकर जहां बसा था। सुखदेव का अपनी पत्नी से मनमुटाव रहता था और वह नशे का भी आदी था। देर रात सुखदेव सिंह ने किसी बात से नाराज होकर पत्नी के सिर में गंडासी मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने खेत में जाकर सो गया। 

सुबह घटना की सूचना मिलने पर डबवाली के डी.एस.पी. किशोरी लाल व कार्यकारी थाना प्रभारी धर्मपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। कार्यकारी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पुत्र हरवंत सिंह के बयान पर सुखदेव सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि आरोपित सुखदेव सिंह को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static