प्याज की बढ़ती कीमतों से मिलेगी राहत: रसोई का बजट संभालेगी सरकार...3-4 दिन में हरियाणा पहुंचेगा सस्ता प्याज
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 03:27 PM (IST)
डेस्क: प्याज की आसमान छूती कीमतों से परेशान आम जनता को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) ने हरियाणा के उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराने की पहल की है।
नैफेड के इस कदम के तहत महाराष्ट्र के नासिक से प्याज की बड़ी खेप हरियाणा भेजी जा रही है। प्रदेश में यह प्याज मात्र ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर आम जनता को बेचा जाएगा।
प्याज की यह खेप अगले तीन से चार दिनों के भीतर हरियाणा पहुंचने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद नैफेड अपने बिक्री केंद्रों और विशेष स्टॉलों के जरिए इसे सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगा, जिससे बाजार में प्याज के दामों पर अंकुश लगाया जा सके।