बड़ी सौगात: 1 नवंबर से चिरायु योजना का दायरा बढ़ा, अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज...जानें कैसे करें अप्लाई

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 10:32 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार 1 नवम्बर (हरियाणा दिवस) से चिरायु स्वास्थ्य योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। इसके तहत 3 लाख रुपए से अधिक वार्षिक आय बाले परिवार भी 4000 में 5000 रुपए सालाना योगदान देकर प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक का कैशलैस इलाज करवा सकेंगे।

 स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 3 लाख से 6 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों को 4000 रुपए और 6 लाख रुपए से अधिक आय वाले परिवारों को 5000 रुपए सालाना देने होंगे। पात्रता का सत्यापन परिवार पहचान पत्र के माध्यम से होगा। लाभार्थी पैनलबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार करवा सकेंगे।

2694 उपचार पैकेज शामिल बीजना में सर्जरी, चिकित्सा उपचार

योजन में सर्जरी , चिकित्सा उपचान और डे केयर प्रक्रियाओं सहित 2694 उपचार पैकेज शामिल हैं। परिवार के सदस्यों की संख्या और उम्र की कोई सीमा हीं है। पहले से मौजूद बीमारियां भी कवर होंगी। अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले तक की जांच और डिस्चार्ज के बाद 15 दिन तक के पात्र चिकित्सा खर्च भी इसमें शामिल हैं। लाभार्थी देशभा के पैनलकद्ध अस्पतालों में इलाज करवा सकेंगे। नामांकन और वार्षिक योगदान का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। कार्ड सरकारी अस्पतालों, कॉमन सर्विस सेंटरों और आशा कार्यकत्र्ताओं के माध्यम से भी बनेंगे।।

कई श्रेणियां रहेंगी बाहर
केंद्र व राज्य सरकार की कुछ अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत चिकित्सा लाभ लेने वाले कर्मचारी, पैशनभोगी और उनके पात्र आबित इस विस्तार के दायरे से बाहर रहेंगे। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को केंद्र सरकार के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आयुष्मान वय वंदना योजन का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि 1.80 लाख से 3 लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवार पहले से ही 1500 रुपए सालाना योगदान देकर चिरायु योजना का लाभ ले सकते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static