नगर निगम के 34 कर्मचारियों को चीफ इंजीनियर ने दिया नोटिस, जानें वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 05:15 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम के चीफ इंजीनियर मनोज यादव ने बुधवार को सुबह 9 बजे इंजीनियरिंग ब्रांच का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 34 कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


चीफ इंजीनियर ने बताया कि वे सुबह 9 बजे अपने कार्यालय पहुंच गए थे। कुछ समय बाद उन्होंने इंजीनियरिंग ब्रांच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी कर्मचारी अपनी सीटों पर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने उन सभी कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर को चैक किया तथा मौके पर जो कर्मचारी मौजूद नहीं थे, उनकी गैर-हाजरी लगाई। इन कर्मचारियों को देरी से आने या अनुपस्थित रहने बारे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे समय से कार्यालय में पहुंचकर अपना काम संभालें, ताकि नागरिकों के कार्य समय पर हो सकें। अगर कोई कर्मचारी बिना स्वीकृति अनुपस्थित रहता है या देरी से कार्यालय आता है, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static