महिला से रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 10:21 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो) : महिला को डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेक्टर-51 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 352(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-52 स्थित एक सीजीएचएस सोसाइटी की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मई 2024 से मई 2025 के बीच डीएलएफ फेस-4 इलाके में विरेन मेहता ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर-51 पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।