मुख्यमंत्री में दुर्योधन की तरह घमंड : नवीन जयहिंद

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 09:30 AM (IST)

रोहतक: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि गोहाना में 17 फरवरी को होने वाली खूंटा पाड़ रैली ऐतिहासिक होगी। मानेसर जमीन अधिग्रहण से परेशान किसानों की बनी महापंचायत अरविंद केजरीवाल से मिली थी व आश्वासन दिया था कि हजारों की तादाद में गोहाना की खूंटा पाड़ रैली में हिस्सा लेंगे। जयहिंद वीरवार को रोहतक में रैली का न्यौता देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री बुजुर्गों को इस तरह से धक्के दे रहा है तो बाकी जनता का क्या हाल होगा व बाकी भाजपा के मंत्री व नेता जनता से किस तरह से मिलते होंगे।

मुख्यमंत्री में दुर्योधन की तरह घमंड है। इस घमंड को जनता गोहाना में तोड़ेगी। रैली को राज्यसभा सांसद सुशील, मुख्यातिथि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व हरियाणा प्रभारी गोपाल सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि गोहाना में मुख्यमंत्री खट्टर की रैली भी हो चुकी है और अन्य राजनीतिक दलों की भी। यह रैली आम आदमी की रैली है और हम सभी राजनीतिक दलों को न्यौता देते हैं कि वह आएं और देखें की कैसे बिना संसाधनों के रैली होती है।

भाजपा द्वारा फैलाए जातिवाद के जहर का खूंटा पाडऩे के लिए ये की जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री अब गिरदवारी क्यों नहीं करवा रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ फसल बर्बादी पर मुआवजा देते हैं और आमदनी दोगुनी करने के लिए सोलर स्कीम भी कैबिनेट में पास की व अब देश में सबसे पहले स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कर किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए सबसे पहले कदम उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static