टोहाना में नहर में डूबने से बच्चे की मौत, एक दिन पहले ही आया था मामा के घर

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 03:35 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना कस्बे में नहर में नहाते समय 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी बलराज पुत्र प्रहलाद के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार बलराज बुधवार को अपने मामा वीरू के घर टोहाना आया हुआ था। वह शहर के जैन समाधि अस्पताल के सामने से निकल रही फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर नहर में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से बलराज नहर में डूब गया। उसे बचाने के लिए कुछ लोगों ने नहर में छलांग भी लगाई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। 

करीब एक घंटे बाद गोसेवा दल की टीम ने बच्चे का शव नहर से बरामद किया गया। उसे तुरंत जैन समाधि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि अगर बच्चों को नहाते से सख्ती से रोका जाए तो हादसों का टाला जा सकता है लेकिन प्रशासन आंख मुंदे हुए है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static