नजर चूकते ही मासूम को निगल गई मौत...परिवार में पसरा मातम, भाई-बहनों में सबसे छोटा था हरदीप
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 09:00 AM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा पानी के टैंक में गिर गया जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय माता-पिता मजदूरी पर गए थे और बच्चा बड़े भाई बहनों के पास था लेकिन नजर चूकते ही उसे मौत निगल गई। फिलहाल मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके 6 बच्चे हैं और हरदीप सबसे छोटा ढाई साल का बेटा था। माता-पिता जब मजदूरी करने के लिए गए तो हरदीप को साथ ले गए थे लेकिन उनके बच्चे जो घर में बड़े हैं वह छोटे बच्चे को खिलाने के लिए घर ले आए। लेकिन उनकी नजरों से वह बचकर न जाने कब पानी के टैंक के पास पहुंच गया और न जाने कैसे पानी के टैंक में गिर गया। जब बच्चे उसे खोजने लगे तो उसका कहीं पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने भी उसे खोज लेकिन बच्चा नहीं मिला जिसके बाद मकान मालकिन ने अपने पानी के टैंक में जब झांक कर देखा तो बच्चा पानी के टैंक में था। जिसे निकालकर आनन-फानन में बीके की इमरजेंसी में ले जाया गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे के पिता ने इस मामले में किसी को दोषी नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि लापरवाही उनके बच्चों से हुई है। वह उसका ध्यान नहीं रख पाए। जिसके चलते बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)