हिसार में खेलने गए के 3 बच्चे पहुंच गए अमृतसर, बस एक गलती पड़ गई भारी....

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 04:31 PM (IST)

हिसार: जिले के गांव सातरोड कलां में मंगलवार शाम को सरकारी स्कूल में खेलने के लिए गए तीनों बच्चे रेलगाड़ी में खेलते-खेलते पंजाब के अमृतसर पर पहुंच गए। रेलगाड़ी के टीटी की नजर तीनों बच्चों पर पड़ी तो उनके बातचीत की। बच्चों ने बताया कि वे हिसार गांव सातरोड के रहने वाले है और गलती से यहां पहुंच गए। फिर टीटी ने तीनों बच्चों को हिसार जाने वाली रेलगाड़ी में बैठाया और राजकीय रेलवे पुलिस को इस बारे में सूचना दी।


जब रेलगाड़ी शहर पहुंची तो पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया और उनके स्वजनों के हवाले कर दिया। सातरोड कलां गांव के रहने वाले 12 साल के विशाल के स्वजनों ने बताया कि मंगलवार को बेटा और गांव के दो युवक शिव व शुभम गांव के सरकारी स्कूल में खेलने के लिए गए थे। लेकिन बाद में तीनों लौट कर घर नहीं आए।


इस बारे में पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर भी बच्चाें की तलाश की। वीरवार अलसुबह पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल लौटा दिया। स्वजन ने बताया कि जब बच्चों से पूछताछ की उन्होंने बताया कि वे स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी में चढ़ गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static