हिसार में 500 रुपये का नोट दिखाकर मासूम से दरिंदगी की कोशिश, बच्ची ने दरिंदे के चंगुल से ऐसे बचाई जान
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 06:06 PM (IST)
हिसार : हिसार के उकलाना इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 साल की मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि 29 जून को उनकी 10 साल की मासूम बेटी गांव में एक खाली पड़ी नहर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला बलबीर नामक शख्स मासूम को बहलाने-फुसलाने के लिए 500 रुपये का नोट दिखाने लगा और गलत मंशा से बच्ची को अपने साथ ले जाने लगा। जब बच्ची ने मना कर दिया तो उसे बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। बच्ची वहां से साहस दिखाते हुए भागने में कामयाब हो गई और घर आकर मां को सारी आपबीती सुनाई। जब पीड़िता की मां आरोपी के पास इस बात की शिकायत लेकर गई तो उसके साथ भी गाली-गलौज की।
वहींं पीड़िता की मां कहना है कि घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय उकलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई या मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता की मां ने एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी हिसार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को उचित्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।