राव इंद्रजीत की दुखती रग दबा गए चिरंजीव राव, बोले-उनके साथ हमारी साहनुभूति...कांग्रेस में आना चाहें तो स्वागत है

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 09:00 PM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रेवाड़ी विधानसभा के गांव लाधूवास अहीर, डूंगरवास और रेवाड़ी के वार्डों में पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। 

चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस लगातार देश और प्रदेश में मजबूत हो रही है। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को 13 में से 11 सीटों पर जीत मिली जबकि भाजपा को दो सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। इससे साफ हैं की देश की जनता कांग्रेस की तरफ लौट रही हैं। उन्होंने कहा की पिछली बार प्रदेश में भाजपा ने 75 पार का जो नारा दिया था उसे इस बार कांग्रेस पूरा करेगी। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी। चिरंजीव राव ने कहा की पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने विकास ने नाम पर कुछ नहीं किया। लगातार बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझे राव के प्रति सहानुभूति है। क्योंकि कम तजुर्बे वाले लोगों को केंद्रीय मंत्री बनाया गया और राव इंद्रजीत को 6 बार के सांसद होने के बाद भी राज्य मंत्री ही बनाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समंदर है, अगर राव कांग्रेस में आना चाहे तो उनका स्वागत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच बाबा साहेब के संविधान के विपरीत है। भाजपा के 400 पार वाले नारे के परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static