CIA रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई, चोरी और फायरिंग मामले का आरोपी पकड़ा, 3 साल से था फरार
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 05:14 PM (IST)
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : सीआईए रेवाड़ी की टीम ने वर्ष 2022 में गांव औलांत में हुई चोरी और फायरिंग के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव घाघोट निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2022 की रात गांव औलांत में ओमप्रकाश के घर चोरी हुई थी। चोर बक्सा लेकर भाग रहे थे। पीछा करने पर आरोपियों ने विजय पंच पर गोली चला दी थी और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे। इससे पहले आरोपी रविंद्र और महेश कुमार के घरों में भी चोरी कर चुके थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें जिला अलवर, मुरैना, गुरुग्राम और फरीदाबाद के आरोपी शामिल हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि सभी आरोपी फरवरी 2023 में गांव बासदूदा में लूट का प्रयास कर चुके थे और फायरिंग कर फरार हो गए थे। अब फरार आरोपी ओमबीर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)