जगाधरी पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 11:11 AM (IST)

यमुनानगर(त्यागी): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे इंटरनैशनल नगर कीर्तन का जगाधरी पहुंचने पर संगतों ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व नगर कीर्तन का रात्रि विश्राम गुरुद्वारा कपाल मोचन में हुआ था, जहां भव्य स्वागत संगतों द्वारा किया था।


जगाधरी पहुंचने पर सबसे पहले गुरुद्वारा दसवीं पातशाही हनुमान गेट जगाधरी की ओर से प्रधान करतार सिंह व एस.जी.पी.सी. के सदस्य बलदेव सिंह कायमपुरी तथा अन्य द्वारा पंज प्यारों को सिरोपा भेंट करके व गुरु ग्रंथ साहब जी की पालकी पर माला डालकर स्वागत किया गया। इस दौरान सड़कों के किनारे दोनों ओर लम्बी कतारों में संगतें हाथ में पुष्प लेकर खड़ी रही और जैसे ही नगर कीर्तन आया तो उस पर पुष्प वर्षा की। जैसे ही नगर कीर्तन जगाधरी में पहुंचा तो पूरा क्षेत्र सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static