(VIDEO): हरियाणा में विकास के दावों की खुली पोल; देखते ही देखते नाले में समा गई महिला, CCTV में कैद हुआ नजारा

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 03:16 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत शहर में विकास के दावों के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो बदहाल व्यवस्था की तस्वीर दिखा रहा है। टूटे हुए नाले में अचानक एक महिला फिसलकर गिर गई और देखते ही देखते नाले में समा गई।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना का बाद में CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला नाले में गिरती हुई साफ दिखाई दे रही है। महिला के नाले में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और महिला को बाहर निकाला।

वहीं इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि जगह-जगह टूटे नाले और खुले हिस्से हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की नजर इन खामियों पर नहीं पड़ रही।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static