कैथल के टयोंठा में पड़ोसियों के बीच भिड़ंत, लाठी-डंडों से हमले में महिला-युवती समेत 6 घायल; वजह जान उड़ेंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 06:52 PM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के गांव टयोंठा में पड़ोस के दो पक्षो मे आपसी झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। आपस मे दोनों पक्षों के लाठी डंडे चले जिसमे एक महिला, युवती और 4 व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। 

पानी की निकासी को लेकर हुआ झगड़ा

यह झगड़ा पानी की निकासी को लेकर हुआ था, जब सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक महिला अपने घर का फर्श धो रही थी। इस दौरान गंदा पानी पड़ोसियों के मकान की ओर से नाले में जा रहा था। पड़ोसियों ने महिला और उसके परिवार को ऐसा करने से रोका। जिस पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों पक्षों के 6 सदस्यों को गंभीर चोटें आई।

पुलिस के पास मामले को कोई शिकायत नही पहुंची थी लेकिन अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली तो मामला प्रकाश में आया जिसके बाद दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच चल रही हैं। पूंडरी एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि अभी पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static