परीक्षा के अंकों का बोझ बना जानलेवा: कैथल में 11वीं के छात्र ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 11:34 AM (IST)
कैथल: कैथल के शक्ति नगर में 11वीं कक्षा में 65% अंक आने के बाद तनाव में चल रहे 16 वर्षीय किशोर विवेक ने तौलिए से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। विवेक इकलौती संतान था। हाल ही में 12वीं कक्षा में एडमिशन लिया था।
परिजनों के अनुसार, रिजल्ट आने के बाद से ही विवेक काफी परेशान रहने लगा था। 65% अंक आने के बाद वह खुद को कमतर महसूस कर रहा था और उसने घर में लोगों से बातचीत करना भी कम कर दिया था। हालांकि, उसने हाल ही में 12वीं कक्षा में दाखिला भी ले लिया था, लेकिन मन के भीतर चल रहे द्वंद्व ने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक किशोर को फंदे से लटकी हुई हालत में लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।