गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, सीएम फ्लाइंग ने रेड कर 8 सिलेंडर पकड़े

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 07:44 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर अवैध रूप से बेचने और कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम के निरीक्षक सुरेश चंद, ईएसआई करण सिंह और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक इंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर सवा 12 बजे से तीन बजे के बीच आरआर कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल के पास छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान दुकान पर सतीश कुमार निवासी गांव पतलिया, जिला खैरथल तिजारा, राजस्थान मौजूद मिला। आरोपी बड़े घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग करके 200 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गैस बेच रहा था।

 

मौके से इंडेन कंपनी के चार सिलेंडर, एचपी के चार खाली सिलेंडर और एक गैस रिफिलिंग यंत्र बरामद किया गया। द लिक्विफाइड पेट्रोलियम एक्ट 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर आरोपी सतीश कुमार के खिलाफ थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज करवाया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static