दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 02:14 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने का गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी पिछले चार साल से कमिश्नर के आधार पर हथियार सप्लाई करने में संलिप्त थे। अपराध शाखा की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 अवैध पिस्टल व 16 मैग्जीन बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले दुर्गेश व नरेंद्र उर्फ नरेन के रूप में हुई है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस पूछताछ एवं अब तक की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश एवं नरेंद्र मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में अवैध पिस्टल तैयार करने वाले व्यक्ति के लिए काम करते थे। दोनों आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले के संपर्क में रहकर अवैध हथियारों की खरीद, परिवहन एवं आगे सप्लाई करने का काम करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल को 5 अवैध पिस्टल तथा 11 मैगजीन अवैध रूप से धनराशि लेकर सप्लाई की थीं। इसके बाद आरोपी पुनः मध्य प्रदेश से 8 अवैध देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन लेकर गुरुग्राम पहुंचे थे, जिन्हें आगे दिल्ली-NCR क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस टीम ने हथियारों की उक्त खेप आरोपियों द्वारा सप्लाई किए जाने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मध्य प्रदेश से बस के माध्यम से हथियार लेकर गुरुग्राम आते थे तथा दिल्ली-NCR क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। आरोपी पिछले करीब 04 वर्षों से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त थे। हथियारों की सप्लाई करने के बदले इन्हें प्रति हथियार 7 हजार कमीशन मिलता था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान इनके मुख्य हथियार सप्लायर, मध्य-प्रदेश में अवैध हथियार तैयार करने वाले संभावित निर्माण केंद्र, हथियारों के वास्तविक स्रोत तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

इससे पहले गुड़गांव पुलिस द्वारा 29 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर-40 प्रभारी उप-निरीक्षक ललित कुमार ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-112 बजघेड़ा से दीपक एवं राहुल नामक 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू काबू करके उनके कब्जा से 5 अवैध पिस्टल, 11 मैगजीन एवं एक कार बरामद की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान अब तक कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल के कब्जे से 5 पिस्टल एवं 11 मैगजीन तथा अब गिरफ्तार दुर्गेश एवं नरेंद्र के कब्जे से 8 पिस्टल एवं 16 मैगजीन बरामद की गई हैं। इस मामले में अब तक कुल 13 अवैध पिस्टल एवं 27 मैगजीन बरामद की जा चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static