फर्जी कॉल सेंटर पर सीएम फ्लाइंग की रेड, 20 युवक-युवतियां काबू....विदेशियों को दिखाते थे ये डर

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 11:45 AM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक ): सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है।सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है और मौके से 24 युवक ओर युवतियों को पकड़ा गया है,फर्जी कॉल सेंटर से 24 मोबाइल और लैपटॉप और अन्य इंस्ट्रूमेंट भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में अब कुंडली थाना पुलिस जांच कर रही है।

 मामले में जानकारी देते हुए गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है, जिसके बाद टीम का गठन कर रेड डाली गई है । यहां से 24 युवक और युक्तियां पकड़े गए हैं इसी के साथ 24 मोबाइल फोन, लैपटॉप पर अन्य सामान बरामद किया गया है। 

इन्होंने 15 दिन पहले ही इस सेंटर की शुरुआत की थी और विदेशों से आने वाले कॉल को यह रिसीव करते थे। मामले में गहन जांच की जाएगी। कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static