कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार व बियर बार का CM फ्लाइंग टीम ने किया भंडाफोड़

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 10:06 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है। आज फिर सोनीपत के सेक्टर 15 में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम, सेक्टर 27 थाना पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ कैफे रिनिया पर पहुँची औऱ सभी विभाग के अधिकारी कैफे में जैसे ही पहुँचे तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। कैफे में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी और हुक्का बार भी चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार यहां पर युवाओं को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी और साथ में प्रतिबंधित हुक्का बार चलाया जा रहा था। काफी लंबे समय से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को इसकी शिकायतें मिल रही थी। बता दें कि यह कैफे सोनीपत के सेक्टर 27 थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है और इसी कैफ़े के चौक पर पुलिस की सुबह से शाम तक वाहनों की चेकिंग चलती है। लेकिन मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। जैसे ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ यहां पर पहुंची तो यहां पर हड़कंप का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने यहां से हुक्का और हुक्के में इस्तेमाल किए जाने वाला प्रतिबंधित तंबाकू बरामद किया है। हालांकि अब सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यवाही में जुट गए हैं।

जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जय भगवान दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ मिलकर यहां पर कार्रवाई की गई है। कैफे की आड़ में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी और यहां पर हुक्का भी बरामद किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

Recommended News

static