महिला किसी भी पद पर हो या कितनी भी पढ़ी लिखी हो उसका शोषण होता ही हैः रेनू भाटिया
punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 05:43 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष रेनू भाटिया ने शुक्रवार को जिला विकास भवन में जिले के महिला सरपंचों के साथ बैठक की। जिसमें रेनू भाटिया ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि सरपंच लोगों द्वारा चुना गया प्रतिनिधि होता है, लेकिन महिला सरपंच हो या फिर महिला कितनी ही पढ़ी लिखी हो और किसी भी पद पर तैनात क्यों न हो महिलाओं के साथ आज भी अत्याचार हो रहे हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी एसडीम का उदाहरण देते हुए कहा कि उस अधिकारी के साथ पहले क्या हुआ हुआ होगा वह वही जानती है। महिला आयोग ने बताया कि महिलाओं के साथ आज भी अत्याचार होते हैं। पिछले 1 साल में 2247 केस महिला यौन शोषण के आए हैं, जिसमें से 75% केस मेंटल हैरेसमेंट के हैं। वहीं कुश्ती खिलाड़ियों को लेकर भी रेनू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा महिला आयोग के पास किसी भी खिलाड़ी ने कोई शिकायत नहीं दी। लेकिन यह मामला सेंटर के अधीन आता है तो सरकार व कमेटी पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कर रहीं हैं और खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा।
महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने कुश्ती खिलाड़ियों को लेकर बृजभूषण शरण पर लगाए गए आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सभी खिलाड़ी हरियाणा के थे, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने हरियाणा आयोग में कोई शिकायत नहीं दी। फिर भी यह मामला सेंट्रल गवर्नमेंट के अधीन है। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ियों के साथ न्याय होगा।
वहीं महिला आयोग ने माना कि महिलाओं के साथ आज भी शोषण होता है। चाहे महिला किसी भी पद पर क्यों ना बैठी हो या फिर कितनी भी पढ़ी लिखी हो। उन्होंने कहा कि ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के एसडीएम का है जो कि उसके पति के साथ उसकी अनबन चल रही है और महिला एसडीएम ने उस पर शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो वही जानते हैं, जांच के बाद ही सच का पता चल पाएगा। लेकिन इतने बड़े अधिकारी का आरोप लगाना अपने आप में बताता है कि महिलाओं के साथ आज भी अत्याचार हो रहे हैं। इसीलिए उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर एक कार्यक्रम चलाया है। जिसमें वह लगभग 20 से अधिक स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में जाकर छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देंगी। जिससे होने वाले क्राइम के बारे में सचेत हो सके।
मीटिंग में पहुंची सांपला ब्लॉक के भैंसरू कलां गांव की सरपंच सुनीता ने बताया की वह इस मीटिंग में आई हैं। उन्हें इस मीटिंग में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के बारे में बताया गया है। वह खुद अपने गांव में जाकर महिलाओं से बातचीत करेंगी और उनके साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में आवाज उठाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले ही महिलाओं के साथ ग्राम सभा की मीटिंग रखी हुई है और वह खुद महिलाओं के पास जाकर ग्राम सभा की मीटिंग में उनकी समस्या जानती है, लेकिन अब धीरे-धीरे महिला जागरूक हो रही हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)