Independence Day 2022: हरियाणा के मुख्यमंत्री CM खट्टर व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 10:39 AM (IST)

डेस्क : देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में आयोजन हो रहे हैं और तिरंगा फहराया जा रहा है। जहां हरियाणा में भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए है।

PunjabKesari
समालखा (सचिन) : हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां मुख्यातिथि द्वारा झंडा फहराया जा रहा है। इसी के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समालखा में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।  

PunjabKesari

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बहादुरगढ़ में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम शहर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने झंडा फहरा परेड की सलामी ली। दुष्यंत चौटाला ने देशे की रक्षा के प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। जबकि स्वतन्त्रता सैनानियों के जज्बे को भी सलाम किया।

PunjabKesari

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में स्वतंत्रता दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तिरंगा फहराया और परेड़ की सलामी ली। उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में आज 15 अगस्त का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ठीक 8:58 मिनट पर झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। परेड की सलामी के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रदेश और देशवासियों को आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव की और स्वतंत्रता दिवस के पर्व की शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक में सांसद अरविंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। 

PunjabKesari

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में आज राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए शहीद हुए असंख्य लोगों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज हम उन्हीं शहीदों की वजह से हम आजादी की 75वी वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की चिंगारी सबसे पहले अंबाला से शुरु हुई थी। जो धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई। जिस के बाद देश को आजादी मिली।

करनाल : करनाल में सांसद संजय भाटिया ने तिरंगा फहराया। वहीं शहीद सैनिकों की विधवा महिलाओं व बुजुर्गों को शाल देकर सम्मानित किया। 

PunjabKesari

पलवल (दिनेश) : पलवल जिले में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोमवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने होडल नई अनाज मंडी में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत मुख्यतिथि द्वारा परेड़ का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस की पुरूष एवं महिला टुकड़ी,एनसीसी  व होमगार्ड की टुकडी द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ती से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है, हर घर-हर दफ्तर में तिरंगा है, हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है, देशभक्ति के रंग में रंगा है। उन्होंने कहा कि आज हमने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दिन को देखने के लिए मां भारती के न जाने कितने ही सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने फिरंगी हुक्मरानों के हाथों कष्ट झेले और यातनाएं सहीं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static