किसान आंदोलन व कोरोना की स्थिति को लेकर गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री, 4 माह बाद हुई मुलाकात

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 11:54 PM (IST)

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करीब 4 माह के अंतराल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की गृह मंत्री से हरियाणा से संबंधित कई विषयों पर बातचीत हुई जिनमें किसान आंदोलन के साथ साथ कोरोना संक्रमण का भी विषय शामिल था। 

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उन्हें किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा की स्थिति व कोरोना संक्रमण के बाद पैदा हुए हालात को लेकर विस्तार से जानकारी दी और इन दोनों विषयों पर आगे की दिशा तय करने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शनिवार को हिसार में किसानों व पुलिस के बीच हुए घटनाक्रम के बारे में भी बताया। 

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री से प्रदेश से संबंधित अहम विषयों को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा हरियाणा में कोरोना वैक्सीनेशन से संबंधित प्रबंधों की जानकारी भी उन्हें दी गई है। प्रदेश में फैल रहे ब्लैक फंगस को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि किसानों को वैक्सीनेशन देने के संबंध में भी गृह मंत्री को जानकारी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static