दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर CM नायब सैनी ने जताया दुख, बोले- ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 08:16 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार अपराह्न छात्रों के 'PG' के तौर पर इस्तेमाल की जा रही बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। इस हादसे पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख जताया है।
सीएम सैनी ने पोस्ट कर कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के निकट सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत पीड़ादायक है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटा हुआ है। इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)