सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले CM नायब सैनी, 12 मांगें मानीं... जनहित में तुरंत काम पर लौटें कर्मचारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 08:17 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को स्वीकार कर लिया है। शेष मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को होडल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के सवाल पर उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक कर्मचारी काम पर वापस भी आए हैं।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों से स्वच्छता भी अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना सहयोग बनाए रखें। प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सोच विचार आवश्यक कर रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने का आह्वान किया।
 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static