Haryana Election: 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी , CM सैनी ने भी डाला वोट...मतदान के बाद राहुल गांधी पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 08:42 AM (IST)

हरियाणा डेस्कः हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। मतदान के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका डीएनए चेक कर लीजिए। जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी तक, सभी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। लोग जानते हैं कि राहुल गांधी विदेश जाकर क्या कहते हैं। 
 
बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस से विनेश फोगाट के साथ ही जेजेपी से दुष्यंत चौटाला समेत 1,000 से ज्यादा अन्य उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। सुबह CM Nayab Singh Saini ने पूजा-अर्चना के बाद मतदान किया।   राज्य की 10 ऐसी VIP सीटें हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इन सीटों पर बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं।

 12 मार्च 2024 को भाजपा ने मनोहर लाल खट्‌टर को बदलकर कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया था। इसके बाद भाजपा ने 25 मई को करनाल विधानसभा सीट से नायब सैनी को उपचुनाव लड़ाया और उन्होंने जीत हासिल की। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नायब सैनी को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से टिकट दिया।

उनके सामने कांग्रेस के मेवा सिंह उम्मीदवार हैं। वह जाट समाज से आते हैं। लाडवा सीट पर सबसे ज्यादा सैनी समाज के वोट हैं। 2019 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मेवा सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. पवन सैनी को हराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static