जनसंवाद कार्यक्रम में महिला की बात सुन बिफरे CM सैनी, अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए ये आदेश

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 03:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डलमें जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनी जिसमें बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं। अफसरशाही की कारगुजारियों से परेशान एक महिला फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए जल्द ही समस्या के समाधान के दिए निर्देश दिए। फरियादी महिला व्यवस्था से थकी हारी दिखी। उसने मीडिया के समक्ष अपने बेटे के साथ जहर खाने की चेतावनी दी। वहीं एक अन्य महिला भी फूट फूट कर रोई।

महिला प्रियंका निवासी मेहरा ने बताया कि उसने 5 मई को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि पास के गांव गुरमेल ने मिलीभगत कर उसके मुस्तरका रास्ता बंद करवा दिया। वहां बिजली विभाग की ओर से पोल लगाकर रास्ता पूरी तरह रोक दिया गया। महिला ने कहा कि परिवार लगातार दबाव में है और आरोपी पक्ष के लोग धमकियां दे रहे हैं। अगर रास्ता नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ जहर पीने को मजबूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मौके पर मौजूद बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के एक्सईएन से जवाब मांगा और SDM को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

वहीं जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और कब्जों से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सुभाष कलसाना,भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static