BJP नेता की हत्या का मामला: मृतक सुरेंद्र जवाहरा के पैतृक गांव पहुंचे सीएम सैनी, जांच का दिया आश्वासन

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 11:13 AM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के बरोदा हल्के के बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मृतक सुरेंद्र जवाहरा के पैतृक गांव जवाहरा में उनके परिजनों को सांत्वना देने शनिवार देर शाम को उनके घर पहुंचे। उनके साथ गोहाना के विधायक और केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी थे। वहीं सोनीपत पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रही। 

बताया जा रहा है कि सीएम नायब सैनी मृतक सुरेंद्र जवाहरा के घर करीब आधा घंटा रुके और परिवार को पूरी जांच निष्पक्ष तरीके से करवाने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ हत्या के दिन परिवारजनों ने गांव के ही आरोपी पर जमीनी विवाद का आरोप लगाया था। लेकिन सीएम के सामने उन्होंने हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बताई है। मृतक सुरेंद्र जवाहरा की पत्नी और चाचा के साथ बेटियों ने कहा कि हत्या किसी जमीनी विवाद के चलते नहीं की गई थी, बल्कि यह हत्या चुनावी रंजिश के चलते की थी। 

बता दें कि सुरेन्द्र ने सरपंच का चुनाव लड़ा था, मगर वह पचास वोटों से हार गया था। चुनाव में रंजिश के चलते सरपंच के पक्ष की तरफ से उसकी हत्या चुनाव में खड़ा होने के कारण हुई है। इस हत्या मामले में पूरे दस से पंद्रह लोग शामिल है। गांव में उनको अब जान का खतरा है। अभी तक की पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं है उनको अब उम्मीद है की मुख्यमंत्री इस मामले में उनको न्याय दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन भी दिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static