पीएम मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे सीएम सैनी, सूबे में बढ़ी सियासी हलचल...चर्चाओं का बाजार गर्म

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 04:42 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा भाजपा के नेताओं की इस दिल्ली आवागमन बढ़ गया है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे है। सीएम और प्रधानमंत्री की मुलाकात पीएम आवास में चल रही है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आए थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग की थी।

इसके कल शाम को भी हरियाणा भाजपा नेताओं की बैठक दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हुई थी। इस बैठक की भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने की थी। वहीं हरियाणा भाजपा की तरफ से बैठक प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, प्रदेशाअध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणा भाजपा संगठन मंत्री शामिल थे।

सिलसिलेवार इन बैठकों को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि हरियाणा भाजपा के नेता लोकसभा चुनाव के दौरान भीतरघात में शामिल नेताओं की रिपोर्ट आलाकमान तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही विपरीत परिस्थितियों में सूबे में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने को लेकर भाजपा रणनीति बना रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static