रोहतक अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM सैनी, राहत के दिए निर्देश
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 11:44 AM (IST)
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक स्थित डी पार्क पर हुए अग्निकांड के बाद दुकानों के नुकसान व मृतकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोस से पीड़ितों को अंतरिम राहत देने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।
गौरतलब है कि 9 जून को डी पार्क पर जूते व कपड़ों की दुकानों में भीषण आग लगी थी जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं 12 दुकानें जलकर खाक हो गई थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)