रामचंद्र छत्रपति हत्या मामला, रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मृतक पत्रकार के बेटे अरिंदम...नवंबर में होगी अंतिम बहस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 09:49 AM (IST)

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 2002 के चर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा राम रहीम को दी गई बरी को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतिम सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।  

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने दिवंगत पत्रकार के बेटे अरिंदम छत्रपति द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) को स्वीकार करते हुए इसे 16 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।  मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि हाईकोर्ट द्वारा सजा पलटने का यह मामला गहन विचार का विषय है और इस पर विस्तृत समीक्षा की आवश्यकता है।  

हाईकोर्ट ने रद्द कर दी थी उम्रकैद की सजा  
उल्लेखनीय है कि सिरियाई दैनिक 'पूरा सच' के संपादक रामचंद्र छत्रपति की अक्टूबर 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जनवरी 2019 में सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को इस हत्या की साजिश का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए राम रहीम को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था।  इसी बरी के आदेश को पत्रकार के पुत्र ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static