'...जिनके खुद के खाते खराब है वो हमारा हिसाब लिए फिरते है', CM सैनी ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 09:17 AM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम सैनी और बीजेपी के नेता एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। रविवार को पहले तो जींद में एक बड़ी रैली का आयोजन बीजेपी द्वारा किया गया, तो शाम को सोनीपत में म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली नई अनाज मंडी में रखी गई, जिनमें नायब सिंह सैनी और बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने जनता को संबोधित किया। सैनी ने कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पर जमकर निशाना साधा और उनके कार्यकाल का हिसाब मांगने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

सीएम सैनी ने कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर सवालिया निशान उठाए, तो कांग्रेस से कुछ सवाल भी पूछे। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा की जनता को अपना पाई-पाई का हिसाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में हरियाणा का विकास रफ्तार पकड़ रहा है और उसका नतीजा ये है कि आज हरियाणा में सभी जिलों का विकास कार्य एक सामान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में सभी वर्गों पर अत्याचार हुआ है। मेरे कार्यकाल में विकास कार्य एक ट्रेलर है जब तीसरी बार सरकार बनेगी तो पूरी फिल्म विपक्ष को दिखाएगी। कांग्रेस जिसके बाद आईसीयू में पहुंचने वाली है, जोकि अब वेंटीलेटर पर है।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा हिसाब मांग रहे है, जबकि अपने दस साल का हिसाब नहीं दे रहे। रोहतक को चकमाने का काम किया और झूठ बोल कर वोट ले जाते है। मुख्यमंत्री ने कहा किसी शायर ने कहा है कि दिल में कसक है, चहरे पर नकाब लिए फिरते है, जिनके खुद के खाते खराब है वो हमारा हिसाब लिए फिरते है। जिन्होंने सभी वर्गों का शोषण किया वो हिसाब मांग रहे है। दलितों और महिलाओं पर अत्याचारों को आज वो भूल गए हैं, हमारा हिसाब तो जनता के पास है। मैंने कुछ 15-16 सवाल लिखे तो केवल 15 सवालों का कोई भी उत्तर कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नहीं दिया। कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची नौकरी से कितनी नौकरियां मिली, इसका कोई जवाब नहीं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static