नई मतदाता सूची में जुड़ेंगे युवा वोटर, फर्जी और घुसपैठियों के वोट कटेंगे, SIR को लेकर अर्चना गुप्ता का बड़ा बयान
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 07:34 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत पहुंची हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के वीडियो पर इस्तीफे की मांग की और अपने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि अब जो नई मतदाता सूची बनने जा रही है उसमें घुसपैठियों की वोट कटवाने का मूलमंत्र उन्होंने दिया। बीजेपी ने इस बार महिला को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देने का काम किया तो अब नई अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता लगातार हरियाणा के अलग-अलग जिलों के दौरे पर है।
हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता जब सोनीपत पहुंची तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उनके स्वागत में एक कार्यक्रम मुरथल रोड पर स्थित एक निजी कॉलेज में रखा गया। इस दौरान उन्होंने पहले SIR पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब नई मतदाता सूची बनने जा रही है और नए युवा मतदाता जुड़ेंगे और जो घुसपैठियों की वोट बनी हैं वो कटेगी।
इसके लिए हमने कार्यकर्ताओं को ध्यान रखने का आह्वान किया है तो उन्होंने इस मौके पर आज के दिन इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का मैं धन्यवाद करती हूं कि अब की बार नवमी के पाठ्यक्रम में इस आपातकाल को एक अध्याय के रूप में पढ़ाया जाएगा।
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस का धन्यवाद है कि वह इस वीडियो की सच्चाई सामने लाई। पंजाब गुरुओं की धरती रहा है और इस तरह से उनका अपमान करना बेहद शर्मनाक है, उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)