कांग्रेस के अच्छे विधायक अगर भाजपा में आते हैं तो चुनाव लड़ाकर उन्हें विधानसभा भेजेंगे : तरुण भंडारी
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:41 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी ने पंजाब केसरी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि कांग्रेस के अच्छे विधायक अगर आते हैं हम उनका स्वागत करेंगे और चुनाव लड़ाकर उन्हें विधानसभा भेजेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को उन्होंने राजनीति का संत बताया व कहा कि अपना घर भी दान कर दिया है ऐसा व्यक्ति राजनीति में नहीं होता। मंगलवार उनका जन्मदिन है हम सब लोग सभी जिलों, विधानसभाओं में हम हवन यज्ञ करेंगे उनकी लंबी आयु और मंगल कामना के लिए दुआ मांगेंगे।
प्रश्न: जिस प्रकार से बंगाल में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है, इसका श्रेय किसे देंगे?
उत्तर: हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह उन्होंने जो कार्य शैली दिखाई। वहां ज्यादातर बूथों पर लोगों को वोट डालने नहीं दिया जाता था। हमारे गृहमंत्री वहां खुद जाकर बैठ हमारे वर्कर और लोगों को साहस दिया आप वोट डालने जाओ, मैं आपके पीछे बैठा हूं। लोगों ने वोट डाला आज ममता दीदी का जाना तय हुआ। वहां अच्छा शासन आएगा पश्चिम बंगाल लगातार विकास की और बढ़ेगा।
प्रश्न: कोई भी चुनाव हो भाजपा नेतृत्व बड़ी गंभीरता से लेता है गृहमंत्री 15 दिन वहां डटे रहे पीएम ने वहां 40 से भी अधिक जनसभाओं को संबोधित किया।
उत्तर :अमित शाह की कार्यशाली जो उन्होंने लगातार संरचना की किस ढंग से कार्यकर्ता वहां भेजा गया ड्यूटी लगाई गई ।सबसे बड़ा वहां डर व भय का माहौल था। बूथ कैपचरिंग होती थी लोग वोट डालने नहीं आते थे ।गृहमंत्री ने उसे खत्म करने पर जनता ने 92% वोट डालकर गई उसी दिन ही हमारी जीत पक्की हो गई थी। पहले जो लोग बीजेपी को वोट डालने जाते थे ममता उन लोगों को डरा धमका कर घर बैठा देती थी। पीएम ने लोगों को विश्वास दिलाया कि बीजेपी सरकार बनेगी निश्चित तौर पर बंगाल विकास की ओर बढ़ेगा तो लोगों ने उस उस पर विश्वास किया। इन दोनों की जोड़ी ने बहुत ही अच्छा कार्य किया।
प्रश्न: पंजाब की राजनीति में हरियाणा के सीएम लगातार प्रयास कर रहे हैं सप्ताह में दो-तीन दिन वहां होते हैं, आप उनके साथ जन संवाद करवा रहे हैं। जिस प्रकार से आप के राज्यसभा सदस्य किनारा करके गए हैं इस पर आपकी क्या टिप्पणी है?
उत्तर :किसी भी पार्टी में चाहे कांग्रेस हो या आप हो सब में देख लो वहां लोगों को अपने परिवार के प्रति ही प्यार है एक व्यक्ति का ही राज है। बीजेपी में प्रजातंत्र है जो कार्यकर्ता काम करता है उन्हें मान सम्मान मिलता है और उन्हें आगे बढ़ाने का काम भी होता है। इसलिए सभी विपक्षियों दलों से ज्यादा से ज्यादा लोग बीजेपी की ओर बढ़ रहे हैं। पंजाब कि आपने बात की है वेस्ट बंगाल में असम में जीत हुई है और पंजाब में भी भारी बहुमत से कमल खिलेगा। जो पंजाब बहुत पीछे गया है। इस बार केंद्र के साथ चलकर डबल इंजन की सरकार बना ताकि फिर से वही रंगला पंजाब बनेगा । जो पुरानी पार्टियों ने ने राज किया उन्होंने कंगला बना दिया।
प्रश्न :भंडारी जी पंजाब में भाजपा कैसे अकेले अपने दम पर सरकार बना लेगी, यह कैसे लगता है?
उत्तर: मैं आपसे ही यह प्रश्न पूछता हूं हरियाणा में भी लोग यह कह रहे थे कि इस बार सरकार नहीं बनेगी महाराष्ट्र में भी यही कह रहे थे और पश्चिम बंगाल में तो निश्चित तौर पर कोई भी आदमी यह मानने को तैयार नहीं था। पंजाब के लोग बहुत ही जागरूक, सुजवान तथा इमोशनल व सीधे-साधे हैं। पंजाब के लोगों को सुखबीर बादल, आप, कांग्रेस ने बड़े-बड़े सपने दिखाए परंतु उसके उल्ट कार्य किए । परंतु इस बार पंजाब के लोग मन बन चुके हैं कि एक बार मौका भाजपा नेतृत्व को देना चाहिए। ताकि हमारा पंजाब जो बिल्कुल खत्म होने की कगार पर है उसे बचाया जा सके। उन्हें वही खिलाड़ी जोश और भगड़ा वापस लाया जा सके। आज वहां देखें नशा गैंगस्टर हर चीज पंजाब में है उन्हें खत्म करने के लिए पंजाब की जनता बीजेपी की ओर देख रही है।
प्रश्न : पंजाब केसरी जैसे संस्थान और उनके अन्य कार्यालय पर लगातार आप कार्रवाई कर रही है, उसको लेकर आपकी टिप्पणी क्या है?
उत्तर: पंजाब केसरी एक ऐसी संस्था है जो सरकार को आइना दिखाती है। मीडिया काम भी यही है गलतियों का एहसास कराया जाए। ये लोग आज भूल चुके हैं कि इनका शासन तानाशाह शासन हो चुका है। अरविंद केजरीवाल यह भूल चुके हैं कि उनकी सरकार 6 महीने की सरकार रह गई है। पंजाब केसरी जैसा घराना देशभक्ति जिनकी रग रग में है उनका परिवार लगातार पंजाब और देश के लिए काम करता रहा है। उनको मिटाना आसान नहीं है 6 महीने बाद इनको इस बात का पता चल जाएगा कि इनका राज बिल्कुल खत्म हो चुका है। आगे आने वाले समय में पंजाब की जनता इनको कभी सट्टा नहीं देगी।
प्रश्न: 5 मई को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन है आप मनोहर लाल और नायब सैनी के भी बिल्कुल निजी व्यक्तियों में से एक हैं किस प्रकार उनके जन्म दिवस का संदेश और सेलिब्रेशन किया जाएगा?
उत्तर:माननीय मनोहर लाल राजनीति में उन्हें उनको एक संत की उपाधि दी हुई है। वाकई वे लोगों की दुख दर्द के बारे में सोचते हैं और लोगों का दुख दर्द खत्म करने की बात करते हैं। अगर 24 घंटे में 18 घंटे में काम करते हैं तो लोगों के हित के लिए काम करते हैं। अपना घर भी दान कर दिया है ऐसा व्यक्ति राजनीति में नहीं होता। कल मंगलवार उनका जन्मदिन है हम सब लोग सभी जिलों, विधानसभाओं में हम हवन यज्ञ करेंगे उनकी लंबी आयु और मंगल कामना के लिए दुआ मांगेंगे वे स्वस्थ रहें और हरियाणा में देश की सेवा करते रहें।
प्रश्न: राज्यसभा चुनाव हरियाणा संपन्न हुए अब तो महीना सवा महीना हो गया है, लेकिन कांग्रेस ने जैसे अपने विधायक निलंबित कर चुकी है हो सकता है; आगे बर्खास्त करें या कोई और कार्रवाई करती है तो इन लोगों के लिए राजनीतिक रूप से क्या विकल्प रहेंगे?
उत्तर:देखो इन्हें जिन लोगों ने पार्टी से निकाला है ये तो कह रहे थे कि हमारे वोट ही नहीं क्रॉस हुई फिर किस आधार पर कह रहे हैं कि विधायक हमने वोट डाला है। इनकी किस प्रकार की संरचना है इनमें गुटबाजी ज्यादा है कोई किसी पर इल्जाम लगा रहा है कोई किसी पर परंतु अगर कोई भी अच्छा व्यक्ति बीजेपी में आना चाहेगा हम उन्हें चुनाव भी लड़ाएंगे ।हमारा नेतृत्व विश्वास रखता है कि अच्छे लोग आए जो विधायक अच्छे विधायक हमारे पास आना चाहेंगे हम उनका चुनाव लडवा फिर से विधानसभा में भेजेंगे।
प्रश्न :भंडारी जी राज्यसभा चुनाव में आप चाणक्य की भूमिका में उबर रहे हैं पहले आप हिमाचल मैं भी कर चुके हैं जब हर्ष महाजन जीते थे, क्या इस घटनाक्रम में कांग्रेस के और भी विधायक संपर्क में है?
उत्तर: देखिए मैं चाणक्य नहीं हूं मैं भारतीय जनता पार्टी का सबसे छोटा कार्यकर्ता हूं। पार्टी मेरी जो भी ड्यूटी लगती है मैं उसे पूरी तरह से निभाने की पूरी पूरी कोशिश करता हूं। आज कांग्रेस का पूरा कुनबा खत्म हो रखा है किसी भी पुराने व्यक्तियों को सम्मान नही मिलता कांग्रेस के लोग वहां घुट घुट कर जी रहे हैं। ये राज्यसभा चुनाव में पता लग गया है 37 में से 9 विधायक आजाद उम्मीदवार को वोट डाल रहे हैं 25% विधायक उनके भाग गए हैं और अगर अच्छे विधायक आते हैं हम उनका स्वागत करेंगे।