हरियाणा विधानसभा की ओर से संसदीय समितियों पर विधायकों का प्रशिक्षण 30 अप्रैल को

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 05:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा की ओर से 30 अप्रैल को विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में होने वाली इस कार्यशाला में प्रशिक्षण का विषय ‘संसदीय समितियां-सदस्यों की भूमिका’ रहेगा।

कार्यशाला का शुभारंभ हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे तथा इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा भी मौजूद रहेंगे। कार्यशाला में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, हिपा महानिदेशक मनोज यादव, लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव धीरज कुमार, प्राइड निदेशक राज कुमार, लोक सभा सचिवालय में निदेशक भारती संजीव टुटेजा विधायकों को कमेटी व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static