फरीदाबाद में अहाता मालिक की बेरहमी से हत्या, शराब पीने से मना करने पर उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 02:49 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-3 में देर रात एक अहाता मैनेजर की पीट-पीट कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मैनेजर आदेश को फरीदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 

मृतक के भाई का कहना है कि देर रात जब वह अपने भाई को घर लाने के लिए गया था, तो आते पर समय कुछ लोग आए और उनके पैसे छीन कर ले गए और साथ ही मारपीट भी की, जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस  परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है। 

बताया जा रहा है कि विवाद पूरा शराब पीने को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें पास ही के सामुदायिक भवन में आई एक बारात के कुछ लोगों के द्वारा अहाते में शराब पीने की बात कही लेकिन 12:00 बजे के बाद अहाता नहीं खोलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने अहाता संचालक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

static